फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विवादित पोस्टर मामले में मौलाना ने मांगी माफी, पुलिस ने छोड़ा

Mon, 29 Sep 2025 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरवलिया। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गुरवलिया बाजार में शनिवार की देर रात को विवादित पोस्टर युवकों ने लगा दिया। इस पर एक मौलाना की तस्वीर थी। इसको लेकर माहौल गरमा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने विवादित पोस्टर को उतरवा दिया। रविवार को मौलाना को पुलिस थाने बुलाई, वह लिखित रूप से दिया कि गलती से बच्चों ने विवादित पोस्टर लगा दिया था। दोबारा ऐसी गलती नहीं होगी। गुरवलिया बाजार में देर रात को कुछ युवकों ने दुर्गा पंडाल के पास विवादित पोस्टर लगा दिया। इसकी खबर सोशल मीडिया पर तैरने लगा, मौके पर आई पुलिस ने पोस्टर को आनन-फानन में उतरवा दिया। पोस्टर पर एक मौलाना का फोटो भी लगा था।
विज्ञापन

मौलाना के खिलाफ कार्रवाई के बजाए पुलिस उसे रविवार को थाने पर लाई। काफी देर तक थाने में रखने के बाद छोड़ दी। एएसपी निवेश कटियार ने बताया कि मौलाना अपनी गलती स्वीकार कर लिया इसके चलते छोड़ दिया गया। उसने बताया कि बच्चों ने मेरा फोटो बिना मेरी जानकारी का लगा दिया था। दोबारा ऐसी गलती नहीं होगी। वहीं विवादित पोस्टर को लेकर जिले में पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गई है। बीट सिपाही और हलका दरोगा को गांवों व कस्बे में गश्त का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें