फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 12 घंटे से अंधेरे में डूबा मथौली, बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा

Fri, 17 Jul 2026 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मथौली। उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को करीब 12 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। भीषण उमस और गर्मी के बीच लंबे समय तक बिजली नहीं मिलने से घरों, दुकानों और छोटे कारोबारों पर असर पड़ा। वहीं पेयजल संकट ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी।
विज्ञापन


विद्युत उपकेंद्र के कनिष्ठ अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि बुधवार की रात सिंहासनी मंदिर के पास एक पेड़ टूटकर बिजली लाइन पर गिर गया था। इससे आपूर्ति बाधित हो गई। सूचना मिलते ही विभागीय टीम मरम्मत कार्य में जुट गई और कड़ी मशक्कत के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि मथौली नगर पंचायत फीडर से नगर के साथ 14 गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है। अधिक भार होने के कारण लो-वोल्टेज और बार-बार बिजली कटौती की समस्या बनी रहती है। वहीं लक्ष्मीपुर फीडर से नगर के एक वार्ड सहित छह गांवों को बिजली मिलती है। लोगों का आरोप है कि नगर फीडर पर आठ अतिरिक्त गांव जोड़े जाने के बाद से व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। नगरवासियों ने मथौली नगर पंचायत के लिए अलग विद्युत फीडर स्थापित करने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे ओवरलोड की समस्या खत्म होगी और उपभोक्ताओं को नियमित बिजली मिल सकेगी। पूर्व प्रधान ब्रजेश उपाध्याय, साबिर शेख, अखंड प्रताप यादव, सत्येंद्र सिंह, ताहिर अंसारी, इम्तियाज उर्फ लड्डू, तय्यब अंसारी, अनिल प्रताप सिंह, प्रेमचंद सिंह सहित बड़ी संख्या में लोगों ने जल्द बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की। नागरिकों ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें