फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जनोवी पट्टी में सामूहिक विवाह 15 को, तैयारी शुरू

Fri, 02 Feb 2024 03:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
रहसू जनूबी पट्टी में सामूहिक विवाह पर चर्चा करती रूबी किन्नर व अन्य सदस्य।
विज्ञापन
रहसू बाजार। क्षेत्र के जनोवी पट्टी गांव में बृहस्पतिवार को सर्व सद्भावना कन्यादान सेवा समिति की बैठक हुई। इसमें 15 को सामूहिक विवाह और 16 मार्च को आयोजित कुश्ती की तैयारी पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


किन्नर रुबीना उर्फ रूबी किन्नर ने कहा कि सामूहिक विवाह के लिए सर्वदा संग सोनू, कुमकुम संग पंकज, मनीष संग चंदन, चांदनी संग धीरेंद्र व अनीता संग राज प्रसाद समेत पांच जोड़ों का पंजीकरण करा लिया गया है। 14 मार्च को हल्दी और 15 मार्च को विवाह कार्यक्रम होगा। समिति के संरक्षक चंद्रशेखर यादव लड्डू ने बताया कि सामूहिक विवाह के बाद त्रिमुहानी घाट, रहसू जनोवी पट्टी में 16 मार्च को कुश्ती का आयोजन होगा। इसमें महिला और पुरुष पहलवान भाग लेंगे। आयोजन की सफलता के लिए पदाधिकारियों में जिम्मेदारी बांटी गई। बैठक को तारकेश्वर सिंह, सुनील कुमार गुप्ता, पायल किन्नर, अविनाश गोंड़, उमेश यादव, रियाजुल अंसारी, छोटेलाल यादव आदि ने संबोधित किया। इस दौरान ऋषिकेश कुशवाहा, शंभु यादव, दुर्गेश खरवार, मारकंडेय शर्मा, मोनू आदि मौजूद रहे।
-
सामूहिक विवाह की बनाई रणनीति
बनकटा बाजार। प्राचीन शिव मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार को जनहित सेवा समिति की बैठक हुई। इसमें समिति के पदाधिकारियों ने 28 फरवरी को आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह की तैयारियों पर चर्चा की और आयोजन की सफलता की रणनीति बनाई। समिति के अध्यक्ष संतोष कुशवाहा ने कहा कि क्षेत्र की पांच कन्याओं का विवाह 28 फरवरी को आयोजित होगा। इस कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी पदाधिकारियों को अभी से तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। इस दौरान मनोज पांडेय, लड्डन खान, अजय पांडेय, अलाउद्दीन अंसारी, राजू चौबे, राहुल विश्वकर्मा, नितेश वर्मा, गोरख चौरसिया, राजेश मंडल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें