कुशीनगर। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में सोमवार की शाम एक निर्माणाधीन मकान की छत की ढलाई के दौरान करंट लगने से राजमिस्त्री की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, लक्ष्मीपुर गांव निवासी 45 वर्षीय भोला निषाद राजमिस्त्री का कार्य करते थे। मंगलवार को वह गांव के ही एक मकान की छत की ढलाई के दौरान वाइब्रेटर मशीन चला रहे थे। इसी दौरान मशीन में अचानक करंट उतर आया, जिसकी चपेट में आने से वह सीढ़ी पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। थानाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद