फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: प्रधान के पति समेत चार पर प्राथमिकी

Wed, 03 Jun 2026 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। गांव की सफाई व्यवस्था और कचरा निस्तारण का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने पर पिटाई का आरोप लगाते हुए युवक ने प्रधान के पति समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस एससी-एसटी, मारपीट व जान से मारने की धमकी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अमडरिया के घरभरन ने तहरीर में बताया कि वह अनुसूचित जाति का है। उन्होंने 31 मई को गांव में पसरी गंदगी और कूड़ा निस्तारण की बदहाली का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।
इससे ग्राम प्रधान के पति तैयब अली, सैयद अली, मेराज तथा आफताब ने उन्हें रास्ते में घेर लिया। आरोप है कि आरोपियों ने जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करते हुए सरेआम गाली-गलौज की और वीडियो बनाने पर आपत्ति जताई।
विज्ञापन

जब इसका विरोध करने पर सभी आरोपियों ने पिटाई कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। एसओ चंद्रभान सिंह ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की गहनता से जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें