पडरौना। मारवाड़ी युवा मंच चेतना महिला शाखा पडरौना की ओर से नवागत पुलिस कप्तान संतोष कुमार मिश्रा का उनके ऑफिस में स्वागत किया गया। उन्हें भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्मृति चिह्न स्वरूप भेंट की गई। अध्यक्ष मीनू जिंदल ने मंच के विभिन्न सामाजिक कार्यों से अवगत कराया। एसपी ने मंच के कार्यक्रमों की सराहना की तथा आगामी कार्यक्रमों तथा महिला सशक्नीकरण में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मंत्री रश्मि टिबड़ेवाल, कोषाध्यक्ष प्रिया टिंबरेवाल, प्रीति सराफ, अनु अग्रवाल इत्यादि सम्मिलित रहीं।