गुरवलिया बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गुरवलिया बाजार स्थित वागीश्वरी रामबासी पीजी काॅलेज में बृहस्पतिवार को पढ़ने आई छात्रा की बाइक चोरी हो गई। सेवरही थाना क्षेत्र के मठिया भोकरिया की रहने वाली प्रियांशी विद्यालय परिसर में बाइक खड़ी कर कक्षा में चली गई। छुट्टी के बाद बाइक लेने पहुंची तो बाइक गायब थी। शुक्रवार को उसके भाई राहुल कुमार ने थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष संजय कुमार का कहना है कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है। संवाद