डीएम ने कहा कि कलेक्ट्रेट परिसर में शहीद स्मारक की स्थापना की जा रही है। इसके लिए टेंडर आदि की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। उम्मीद है कि शीघ्र ही शहीद स्मारक निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने बैठक का दायरा बढ़ाने के लिए संबंधित को निर्देश देते हुए कहा कि जो भी मामले न्यायिक स्तर पर मामला लंबित है या जनपद के बाहर के हैं ऐसे मामलों के निस्तारण करना कठिन है।
बैठक का संचालन प्रभाकर नाथ तिवारी ने किया। इस दौरान सीडीओ गुंजन द्विवेदी, मेजर महेश कुमार बर्नवाल, सुनील कुमार यादव आदि मौजूद रहे।