नेबुआ नौरंगिया। स्थानीय थाना के बंधवा निवासी एक व्यक्ति की पत्नी की मायके में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के स्थानीय थाना के बगलहा निवासी पिंटू यादव की शादी रविंद्र नगर थाना के जानकीनगर की रहने वाली कविता से 2022 में 14 फरवरी को हुई थी। विवाहिता एक वर्ष से मायके में रह रही थी। 13 जनवरी को वह अचानक बीमार हो गई और मायके वालों ने उसका इलाज शुरू कराया। बुधवार को उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को लेकर मायके वाले ससुराल पहुंचे। थानाध्यक्ष रामसहाय चौहान ने बताया कि मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो रहा है। शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट होगी।