फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विवाहिता की मुंबई में हत्या, पति हिरासत में

Wed, 24 Dec 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरा कनक। क्षेत्र के पिपरा कनक गांव के टोला धुसवा की एक विवाहिता की मुंबई में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हत्या करार दिया है। मामले में पति को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है। मृतका का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव लाकर दाहसंस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव बोदा टोला निवासी मंजर इमाम हसन की पत्नी नाजिया परवीन (19) की 19 दिसंबर की रात मुंबई के शिवाजी नगर थाना क्षेत्र स्थित गोवंडी की एक सोसाइटी में मौत हो गई थी। पति-पत्नी वहीं साथ रहते थे। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पति को हिरासत में लिया और पोस्टमार्टम कराया।
पुलिस ने पति मंजर इमाम हसन के खिलाफ हत्या समेत बीएनएस की अन्य धाराओं में केस दर्ज किया।
मृतका की मां मेहनाज खातून का आरोप है कि मायके में मिले नवासा की जमीन बेचकर करीब 50 लाख रुपये दामाद को दिए थे। पति शेष जमीन बेचवाने के लिए नाजिया पर दबाव बना रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें