फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पुलिस ने चिता से उठवाया अधजला शव

Sat, 04 Oct 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना/मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के मनिकौरा गांव के गोला घाट में बृहस्पतिवार को एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुराल वाले आनन-फानन में शव का अंतिम संस्कार करने लगे। इसकी जानकारी मायके वालों को हुई तो वह पुलिस से शिकायत कर ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। हरकत में आई पुलिस घाट पर पहुंची। पुलिस को देख ससुराल वाले जलता हुआ शव छोड़कर भाग गए। पुलिस ने चिता से अधजले शव को कब्जे में लिया। महिला के पिता ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बिहार के नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया गांव निवासी कन्हैया तिवारी की 25 वर्षीय बेटी सरिता की शादी वर्ष 2009 में मनिकौरा के गोला घाट निवासी श्रीराम साहनी से हुई थी। आरोप है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। मायके पक्ष का आरोप है कि बृहस्पतिवार की शाम सरिता की उसके ससुराल वालों ने मारपीट कर हत्या कर दी और बिना मायके को सूचना दिए शाम करीब सात बजे गांव के बगल में झरही नाले के पास शव का दाह संस्कार कर रहे थे। इसी बीच किसी ने घटना की जानकारी मायके वालों को दी।
मृतका के पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चिता से अधजला शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोगों का कहना है कि शव पूरी तरह जल चुका था, शरीर का कुछ ही हिस्सा शेष बचा था। पुलिस को देखते ही शव जला रहे ससुराल पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए। विवाहिता की एक दस वर्षीय पुत्री निर्जला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और ससुराल पक्ष के फरार सदस्यों की तलाश जारी है। कोतवाल हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। विसरा प्रिजर्व कर लिया गया है, क्योंकि शव काफी जल चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें