फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में माैत, जहर देकर मारने का आरोप

Tue, 04 Aug 2026 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। क्षेत्र के फुलवरिया मगरीब की विवाहिता की संदिग्ध हालात में सोमवार को मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। सूचना पर आए विवाहिता के भाई ने बहनोई पर बहन को जहरीला पदार्थ खिलाकर मारने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि आरोप के आधार पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की असली वजह का पता चल सकेगा।
28 वर्षीय नंदनी ने पारिवारिक विवाद को लेकर सोमवार की सुबह करीब 11 बजे जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर पति समेत अन्य परिजन रामकोला सीएचसी ले गए, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया। वहां जाते समय रास्ते में ही नंदनी की मौत हो गई।
थाने पहुंचे नंदनी के भाई रविचंद्र ने तहरीर में बताया कि उनकी बहन की शादी करीब आठ वर्ष पहले फुलवरिया मगरीब निवासी प्रदीप कुमार से हुई थी। उनसे दो बच्चे हैं। प्रदीप शराब पीने का आदी है। नशे में बहन को मारता-पीटता रहता था। थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने कहा कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मायके पक्ष से तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें