फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

Wed, 29 Jul 2026 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुकरौली। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के नैपुर गांव में सोमवार देर शाम नवविवाहिता का शव टिनशेड में पंखे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मोहनापुर के दिनेश सिंह की 19 वर्षीय पुत्री शालिनी सिंह ने करीब पांच माह पहले नैपुर निवासी मनोज साहनी के पुत्र रितेश साहनी से प्रेम विवाह किया था। बताया जा रहा है कि विवाह के बाद से परिवार में कुछ अनबन चल रही थी। सोमवार देर शाम शालिनी का शव टिनशेड में पंखे से फंदे के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया।
सूचना पर पुलिस पहुंच गई। मायके पक्ष ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है। थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें