फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत

Tue, 09 Jun 2026 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। कोतवाली क्षेत्र के पकड़ी गांव में विवाहिता की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जानकारी के अनुसार, पकड़ी गांव निवासी रामनारायण की बहू कौशिल्या (35) की सोमवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजनों का कहना है कि उसने किसी जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया था। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा ले गए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में उपचार के दौरान कौशिल्या ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी। हटा कोतवाल संजय दुबे ने बताया कि कौशिल्या का विवाह वर्ष 2013 में सत्यपाल के साथ हुआ था। उसका पति इस समय विदेश में रहकर काम करता है। घटना की जानकारी मृतका के मायके पक्ष को भी दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें