फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
-मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के रायपुर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल वालों ने मायके वालों को सूचना देकर बताया कि उसकी तबीयत खराब है। जब मायके के लोग पहुंचे तो दरवाजे पर शव ले जाने की तैयारी की जा रही थी। मायके वालों के आते ही पति को छोड़ ससुराल पक्ष के लोग फरार हो गए। इस मामले में मायके वालों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में बुधवार को मुलायम की पत्नी पुनीता (30) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पति ने विवाहिता के घर वालों को सूचना देकर बताया कि पुनीता की तबीयत खराब है। इसके बाद महराजगंज जिले के निचलौल से मायके पक्ष से मृतका की बहन सुनीता परिजनों के साथ रायपुर स्थित बहन के घर पहुंची, तो देखा कि दरवाजे पर उसका शव रखा गया है, और अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है। मृतका की बहन ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस को सूचना देने के बाद ससुराल पक्ष के पति को छोड़ अन्य सदस्य फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुनीता ने पुलिस को तहरीर देकर ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। इंस्पेक्टर हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मायके वालों के आरोप के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें