फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कप्तानगंज थावे वाया गोरखपुर चलेगी दरभंगा-नई दिल्ली विशेष ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
- यातायात ब्लॉक होने के चलते 16 सितंबर को दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी का रहेगा मार्ग परिवर्तन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। रेलवे प्रशासन की तरफ से परिचालन की सुगमता के लिए बैतालपुर-गौरी बाजार खंड पर स्थित पुल संख्या-149 के अनुरक्षण कार्य के लिए यातायात ब्लॉक किया गया है। इसके चलते 16 सितंबर को दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी थावे-कप्तानगंज वाया गोरखपुर रेल मार्ग पर संचालित होगी। इसके चलते इस दिन यह ट्रेन देवरिया सदर स्टेशन पर ठहराव नहीं कर सकेगी।
यह जानकारी जन संपर्क अधिकारी, वाराणसी अशोक कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि दरभंगा से 16 सितंबर को चलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग सीवान-भटनी-देवरिया सदर-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सीवान-थावे-कप्तानगंज-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी। इसके चलते यह गाड़ी देवरिया सदर स्टेशन पर नहीं रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बरौनी से 16 सितंबर को चलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग सीवान-भटनी-देवरिया सदर-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सीवान-थावे-कप्तानगंज-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी। इसी तरह 16 सितंबर को 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस मार्ग में 30 मिनट तथा 15027 सम्भलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस 20 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें