तमकुहीराज। गोड़ाईता श्रीराम निवासी एक विवाहिता ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के पर दहेज़ के लिए मारपीट करने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है। विवाहिता ने पुलिस को दिए गए तहरीर में कहा कि करीब सात साल पूर्व उनकी शादी गोड़ाईता श्रीराम निवासी एक युवक से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ससुराल पक्ष के लोग दहेज़ की मांग लेकर मारपीट करने लगे। इस संबंध में अपराध निरीक्षक तमकुहीराज अरविंद यादव ने बताया तहरीर मिली है। मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद