फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गुजरात से युवक का पहुंचा शव, घर में मची चीख-पुकार

विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। अहिरौलीदान निवासी अनिल कुमार सिंह (32) की मंगलवार को करंट लगने से मौत हो गई थी। अनिल एक कंपनी में वेल्डिंग का काम करता था। बृहस्पतिवार शाम को उसका शव गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया। परिजनों की चीखपुकार सुनकर लोगों की आंखे नम हो गई। किसी तरह ढांढस बंधाया। इसके बाद अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

अहिरौलीदान निवासी कलिस्टर सिंह का बेटा अनिल कुमार सिंह गुजरात के अहमदाबाद में एक कंपनी में वेल्डिंग का काम करते थे। बीते 10 अक्तूबर को वे कंपनी में वेल्डिंग का काम कर रहे थे। इसी बीच वे करंट के चपेट में आ गए। कंपनी के लोग उन्हें अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे उनका शव गुजरात से गांव पहुंचा, तो परिवार में चीखपुकार मच गया। कुछ देर बाद परिजन गंडक नदी के तट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें