तमकुहीराज। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने तरयासुजान थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी मायके के रहने वाले युवक पर अश्लील वीडियो क्लिप के आधार पर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर सीओ को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
तरयासुजान थाना क्षेत्र के एक महिला की शादी तमकुहीराज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति के साथ हुई है। दम्पति से तीन बच्चे भी है। विवाहिता का आरोप है कि वह अपनी मां से मिलने के लिए तरयासुजान थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित अपने मायके गई थी। दस जुलाई को मायके गांव का ही एक युवक जबरन दुष्कर्म किया और चुपके से इसका वीडियो क्लिप बना लिया। कुछ दिन बाद आरोपी ने अश्लील वीडियो क्लिप वायरल करने की धमकी दे पुनः बगीचे में बुलाया व जबरन दुष्कर्म किया। इस बीच युवक ने पीड़िता के पति को सारी बात बता दी। पति, ससुर व सास ने उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पुलिस को चेतावानी भी दी है कि यदि कारवाई नहीं हुई तो आत्महत्या कर लेगी। सीओ तमकुहीराज राकेश प्रताप सिंह ने बताया मामले में तहरीर के आधार पर तरयासुजान पुलिस मुकदमा दर्ज कर आगे की कारवाई कर रही है।