फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, केस

Tue, 31 Oct 2023 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पटहेरवा। क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने पुलिस को तहरीर दी है। उसने पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर उत्पीड़न कराने का आरोप लगातेह हुए कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र के सठियाव गांव निवासी वंदना सिंह ने पटहेरवा पुलिस को दिए तहरीर में कहा कि उनकी शादी 13 मई 2021 को अभय सिंह के साथ हुई थी। ससुराल आने के बाद पति सहित ससुर, सास और जेठानी दहेज की मांग करने लगे। उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे लोग उत्पीड़न करने लगे। उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में पटहेरवा थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने बताया कि विवाहिता की तरफ से तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें