फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन से फाटक बार-बार हो रहा बंद, लग रहा है जाम

Tue, 31 Oct 2023 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
औड़िहार-भटनी रेलखंड के बीच होने वाले दोहरीकरण व नाॅन इंटरलॉकिंग का हो रहा कार्य
विज्ञापन

-देवरिया रुट की 25 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। पूर्वोत्तर रेलवे के औड़िहार-भटनी रेलखंड के बीच होने वाले दोहरीकरण व नाॅन इंटरलॉकिंग कार्य के लिए देवरिया रुट की 25 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर कप्तानगंज-थावे रेल मार्ग से चलाया जा रहा है। इसके चलते बार-बार समपार फाटक बंद हो रहे हैं। जिससे दिन में कई बार जाम लग रहा है।
पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा 27 अक्तूबर से औड़िहार-भटनी रेल खंड के भटनी और पिवकोल स्टेशन के बीच दोहरीकरण व नाॅन इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जा रहा है। यह निर्माण आठ नवंबर तक चलेगा। इसके लिए रेल प्रशासन ने कठिहार-अमृतसर एक्सप्रेस, दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस, अमृतसर- जयनगर एक्सप्रेस, नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस समेत 25 एक्सप्रेस ट्रेनें कप्तानगंज-थावे रेल मार्ग से चल रही हैं। इससे क्षेत्र के सभी समपार फाटकों पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन

श्रीदयाल मिश्र, अभिषेक शुक्ल, राहुल सोनी, दुर्गेश मद्धेशिया आदि ने कहा कि इस रूट पर पहले से ही गोमतीनगर छपरा कचहरी व गोरखपुर पाटलिपुत्र सहित छह जोड़ी ट्रेनों का नियमित संचालन जारी है। ऐसे में इस रूट पर नाॅन स्टॉप एक्सप्रेस ट्रेनों की संख्या बढ़ने से बार-बार समपार फाटक बंद हो जाते हैं। जिससे दिन में कई बार लगे जाम से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने कहा कि सात नवंबर तक कार्य पूर्ण हो जाएगा और आठ नवंबर को सीआरएस निरीक्षण के बाद सभी ट्रेनों को पूर्व में निर्धारित रुट से संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें