फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ईद पर बाजार हुए गुलजार, खरीदारी के लिए उमड़ रही भीड़

Thu, 27 Mar 2025 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
शहर के तिलक चौक पर सेंवई खरीदती महिलाएं। संवाद 
विज्ञापन
पडरौना। मुकद्दस रमजान में खुदा की इबादत में मशगूल रहने वाले रोजेदार अब ईद पर्व की तैयारियों में जुट गए हैं। सुबह से शाम तक बाजारों में खरीदारों की भीड़ देखी जा रही है। बाजारों में देर रात तक चहल-पहल बनी रहती है। ईद की सेवइयां, मेवे, फलों से बाजार पट चुका है।
विज्ञापन

दुकानों पर विशेषकर कपड़ा, टोपी, रूमाल, इत्र, जूते-चप्पल, चूड़ी की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ने लगी है। वहीं, दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षिक करने के लिए दुकानों के बाहर भी सामान सजाया है। दुकानदारों ने ग्राहकों को चीजों के दाम में कटौती, एक के साथ एक फ्री सहित कई अन्य लुभावने ऑफर भी दिए जा रहे हैं।रमजान माह का आखिरी सप्ताह चल रहा है। ऐसे में ईद के लिए लोगों ने तैयारी शुरू कर दी हैं। जिससे कोतवाली रोड, धर्मशाला रोड, नौकाटोला रोड, मेन बाजार और गुदरीबाजर स्थित बाजार में रौनक बढ़ गई है।
रेडिमेड गार्मेंट की दुकान, लेडीज सूट और अन्य थोक कपड़ा व्यापारियों के यहां लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। महिलाएं एलीन शूट, सरारा शूट, क्रैप टॉप, गाउन, सरारा प्लॉजा, इंडो ग्राप, पेपुलम, बनारसी सरारा, लॉग गाउन, कुटि पैंट, शूट पीस, प्लॉजो शूट अधिक पसंद रही हैं। कपड़ा व्यापारी प्रदीप चहाड़िया, संजय अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, सुधीर जायसवाल ने बताया कि ईद को लेकर कुर्ता-पायजामा के कपड़े की विशेष मांग है। सूती कपड़े में कुर्ते-पायजामा ज्यादा डिमांड है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें