फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मंडी दुकानदारों ने आवंटन पत्र नहीं पर आंदोलन की दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिला मुख्यालय रवींद्र नगर के पास सोहरौना में नवनिर्मित कृषि उपज मंडी समिति के दुकानदारों ने आवंटन पत्र न मिलने पर कड़ा ऐतराज जताया। व्यापारियों ने जिला प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए सड़क से लेकर हाईकोर्ट तक लड़ाई लड़ने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


पूर्वांचल व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता की अगुवाई में शहर के एक निजी लॉज में व्यापारियों ने बैठक की। बैठक में बताया गया कि 7 अक्तूबर को मंडी परिसर में दुकानों की खुली नीलामी हुई थी। यह प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई थी। इसमें दर्जनों व्यापारियों ने भाग लिया था। सफल बोलीदाताओं ने नियमानुसार पहली किस्त जमा कर दी थी। उन्होंने 18 फीसदी जीएसटी की पूरी धनराशि भी मंडी समिति के बैंक खाते में जमा कराई।
व्यापारियों का आरोप है कि धनराशि जमा करने के बाद भी आवंटन पत्र जारी नहीं हुआ है। आगामी किस्तों का विवरण भी नहीं दिया जा रहा है। इससे व्यापारियों में गहरा आक्रोश है। उन्होंने जिलाधिकारी से मिलकर पूरे मामले से अवगत कराया है। व्यापारी राजकुमार गुप्ता ने कहा कि मंडी समिति टालमटोल कर रही है। व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि जल्द आवंटन पत्र जारी नहीं हुआ तो संगठन आंदोलन करेगा। इस दौरान सुरेश प्रसाद, राजेश जायसवाल, मनोज गुप्ता, सरोज, हरेंद्र तुरहा, संजय और प्रिया सहित कई व्यापारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें