फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर एयरपोर्ट का मामला

विज्ञापन
एयरपोर्ट बचाने के लिए कसया गांधी चौक से मार्च कर जिला मुख्यालय जाते सपा के पदाधिकारी और कार्यकर्? - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
सपाइयों ने किया जिला मुख्यालय मार्च
विज्ञापन

एयरपोर्ट बचाने और जल्द उड़ान के लिए पांचवें दिन आंदोलन रहा जारी
राज्यपाल को संबोधित मांग पत्र डीएम सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
कसया। कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बचाने और उड़ान जल्द शुरू कराने की मांग को लेकर पांचवें दिन चरणबद्ध आंदोलन के तहत पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी सपा कार्यकर्ताओं के साथ जिला मुख्यालय तक मार्च किया। 15 किलोमीटर की चलकर जिला मुख्यालय पहुंचे पूर्व मंत्री ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

बुधवार को 11 बजे कसया में पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने गांधी चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके पूर्व तहसील परिसर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कोई भी परिस्थिति हमें अपने उद्देश्य से डिगा नहीं सकती। एयरपोर्ट से इस जिले का विकास जुड़ा है। उन्होंने प्रदेश सरकार को विकास विरोधी करार दिया। आरोप लगाया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना को गोरखपुर ले जाने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री अपने शहर को पेरिस बनाएं हमें खुशी होगी, लेकिन कुशीनगर के विकास को प्रभावित किया तो हम जान दे देंगे। सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधियों का नाम लिए बगैर कहा कि वे इस मुद्दे पर गलत बयानी कर जिले की जनता को धोखा दे रहे हैं। उन्हें अपनी सरकार में कुशीनगर के अस्तित्व की लड़ाई लड़नी चाहिए। सपा का आंदोलन पांच दिन से चल रहा है। अब तक सरकार या उड्डयन मंत्रालय का रुख स्पष्ट नहीं हो पाया है। इससे साबित हो रहा है कि उनकी नीयत साफ नहीं है। इस अवसर पर एमएलसी रामअवध यादव, सपा जिलाध्यक्ष इलियास अंसारी, नथुनी कुशवाहा, युवजन सभा के राष्ट्रीय महासचिव मनीष सिंह, तरकुलवा प्रमुख अभिषेक त्रिपाठी, पूर्व प्रमुख संजय मल्ल, अलाउद्दीन अंसारी, राजेंद्र यादव, मनोज तिवारी, लालसाहब त्रिपाठी, जैनेंद्र त्रिपाठी, कृष्णलाल त्रिपाठी, अभय कुंवर, मनीष तिवारी, रेवती पांडेय, राणा प्रताप राव, जितेंद्र पांडेय, मातृकेश त्रिपाठी, प्रभाकर जायसवाल, राकेश जायसवाल, श्याम चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें