फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई पेड़ और बिजली के खंभे गिरेे

Sat, 28 May 2016 11:29 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
पडरौना नगर के छावनी मोहल्ले में एक विशाल पेड़ बिजली के खम्भे पर गिरने से पडरौना-कसया मार्ग पर जाम लग गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुबेरस्थान। शनिवार की दोपहर आई आंधी-बारिश से कुबेरस्थान, सहजवलिया, परसौनी, बतरौली बाजार, कल्याण छापर, शिवपुर, सखवनिया, अन्हारीबारी, पिपरा जटामपुर, सिकटा, गंगौली, बढ़वलिया, बरहज, अमवा, कठकुइयां सहित कई गांवों में भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


धूल भरी आंधी के बाद हुई तेज बारिश एक तरफ खेती के लिए फायदेमंद हुई है तो दूसरी तरफ  तेज हवा के कारण कई गांवों में सैकड़ों पेड़ तथा दर्जनों बिजली के खंभे तार सहित उखड़कर जमीन पर गिर पड़े।

इससे किसानों का काफ ी नुकसान हुआ है। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के अन्हारीबारी निवासी कन्हैया लाल यादव गांव के बाहर ईंट की दीवार पर टिनशेड डालकर अपना घोठा बनाकर उसमें रहते हैं। शनिवार की दोपहर आई आंधी और बारिश से उनके टिनशेड की दीवार भरभरा कर गिर गई, जिसमें रखी उनकी बाइक और साइकिल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


इसी तरह ग्राम सहजवलिया में बिजली के पांच पोल तथा पचफेड़ा में छह पोल तार सहित जमीन पर आ जाने से वहां की बिजली गुल हो गई। रामकोला थाना क्षेत्र के पथरदेवा निवासी हिरामन यादव आंधी के समय ही कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के नौका टोला निवासी अपने किसी रिश्तेदार के घर जा रहे थे।

आंधी और बारिश का रुख देखते हुए भूपसागर पोखरे के पास  एक पेड़ के नीचे अपनी बाइक खड़ी कर छिप गए। उसी दौरान जिस पेड़ के नीचे उनकी बाइक खड़ी थी वही पेड़ जमीन से उखड़कर उनकी बाइक पर गिर पड़ा, जिससे उनकी बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें