फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जिला कार्यशाला में संगठन की मजबूती के दिए मंत्र

Thu, 19 Feb 2026 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। रविंद्रनगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय सभागार में बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत जिला कार्यशाला हुई। पदाधिकारियों को संगठन की मजबूती के लिए मंत्र दिए गए। इसके अलावा बूथ स्तर पर प्रशिक्षण वर्ग आयोजित कर प्रत्येक पदाधिकारी को प्रशिक्षित करने की बात कही गई।
विज्ञापन

पार्टी की प्रदेश मंत्री मंत्री व कुशीनगर जिले की प्रभारी शकुंतला चौहान ने कहा कि संगठन व्यक्ति से बड़ा है, और राष्ट्र सर्वाेपरि है। प्रशिक्षण लेकर कार्यकर्ता केवल चुनावी योद्धा नहीं, बल्कि समाज का पथ प्रदर्शक बनेंगे। राजनीतिक क्षेत्र में संगठन आधारित राजनीतिक दल हैं, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता आधारित है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में मिली जानकारी को पूर्ण निष्ठा, अनुशासन और आत्मचिंतन के साथ आत्मसात करें। प्रशिक्षण को जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, पूर्व जिलाध्यक्ष नंद किशोर मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष जय प्रकाश शाही, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदम्बा सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सावित्री जायसवाल आदि ने संबोधित किया। संचालन जिला महामंत्री सुदर्शन पाल ने किया।
इस दौरान पूर्व विधायक मदन गोविंद राव, बंका सिंह, ब्लाॅक प्रमुख अर्चना प्रदीप सिंह, रंजना पासवान, ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि धन्नंजय तिवारी, नसतीश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें