बोदरवार। क्षेत्र कुंदूर गांव में शनिवार को युवक मंगल दल की तरफ से 63वां वार्षिकोत्सव शुरू हुआ। इसमें वॉलीबाल प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता का समापन रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न होगा।
प्रतियोगिता के पहले दिन सपा नेता कैलास चंद व राजेश साहनी ने फुटबाल खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता शुरू कराई। इसके बाद आमने-सामने हुई बोदरवार व मंसूरगंज की टीम के बीच हुए कड़े मुकाबले में मंसूरगंज की टीम ने तीन गोल से विजेता घोषित हुई। इसके बाद बनकटा व कूंदूर के टीम के बीच हुए मुकाबले में कूंदूर की टीम आठ गोल से विजेता बनी।