फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में मनीष और रंजना अव्वल

Tue, 12 Sep 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। नगर के श्रीनाथ संस्कृत महाविद्यालय परिसर में सोमवार को जिला स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता हुई। इसमें जिले के 26 विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। मनीष ओर रंजना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के संयोजक अवधेश द्विवेदी ने कहा कि विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए विद्यालयों में समय-समय पर ऐसे आयोजन होते हैं। इसलिए इन प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को शामिल होना चाहिए। इसके बाद शुरू हुई संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में कृषक इंटर कॉलेज मल्लूडीह के मनीषा कुशवाहा व रंजना कुशवाहा ने प्रथम, श्रीनाथ संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हाटा के सत्यानंद चतुर्वेदी व पवन तिवारी ने द्वितीय, आंचल गोंड और लालबिहारी चौबे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह संस्कृत वाचन में मनीषा कुशवाहा प्रथम, अथर्व मिश्रा द्वितीय, रंजना राजभर तृतीय और संस्कृत गायन प्रतियोगिता में सत्यानंद चतुर्वेदी प्रथम, नेहा सिंह द्वितीय और पवन तिवारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंत में आयोजक प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार चतुर्वेदी ने सभी अतिथियों के प्रति अभार जताया।
इस दौरान पूर्व प्राचार्य आचार्य चंदेश्वर पांडेय, डाॅ. वशिष्ठ द्विवेदी, डाॅ. भागवत मिश्रा, जयप्रकाश पाठक, दिवाकर द्विवेदी, अमरजीत मिश्र, रामानुज द्विवेदी, नंदा पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें