फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के विकास के लिए युवाओं का उत्थान जरूरी : सांसद

विज्ञापन
कप्तानगंज के क्रिसेंट स्कूल में युवा मंथन कार्यक्रम में विधार्थियों को शपथ दिलाते सांसद विजय कु
विज्ञापन
पडरौना। कप्तानगंज कस्बा स्थित क्रिसेंट स्कूल परिसर में सोमवार को युवा मंथन कार्यक्रम आयोजित हुआ। छात्र-छात्राओं ने सांसद से क्षेत्रीय मुद्दों से जुड़े कई सवाल किए, जिसका उन्होंने समुचित जवाब दिया। सांसद ने कहा कि देश के विकास के लिए युवाओं का उत्थान जरूरी है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि जब तक महिलाओं और युवाओं का सर्वांगीण विकास नहीं होगा, तब तक देश का विकास संभव नहीं है। महिलाओं के लिए सरकार की तरफ से कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्तियों को विकास के मुख्य धारा से जोड़ने के लिए भाजपा सरकार कटिबद्ध है। कक्षा 11 की छात्रा अनामिका सिंह ने कप्तानगंज रेलवे क्रॉसिंग पर बन रहे ओवरब्रिज के बारे में सवाल किया। सांसद ने कहा कि कप्तानगंज रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण होने के साथ अंडरपास का भी निर्माण होगा। यह गोरखपुर परिक्षेत्र का इकलौता ओवरब्रिज होगा, जिसके साथ अंडरपास का भी निर्माण होना है। 2024 तक इसका निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
कक्षा 11 की छात्रा अमृता सिंह ने बढ़ते छात्रों और जनसंख्या को लेकर सरकार की तरफ से शिक्षा और स्वास्थ्य में हो रहे कार्यों की जानकारी मांगी। सांसद ने कहा कि पडरौना में मेडिकल कॉलेज का निर्माण हो रहा है। इससे मेडिकल के पढ़ाई करने वाले छात्रों की सहूलियत मिलेगी। इसके अलावा कृषि विश्वविद्यालय का भी निर्माण होने जा रहा है। एक महिला महाविद्यालय को लेकर छात्रों ने मांग की। कक्षा 10 की अमृता रस्तोगी ने कहा कि गांव की जनप्रतिनिधि का चुनाव तो महिलाओं के नाम पर होता है, लेकिन महिलाओं के बजाय पुरुष प्रतिनिधि के रूप में काम करते है। सांसद ने कहा कि राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। महिलाओं को जागरूक करने के लिए सरकार महिला सशक्तिकरण, महिलाओं को स्वयं सहायता समूह, शक्ति मिशन, उज्ज्वला योजना सहित अन्य कार्य कर रही है। इसी तरह कक्षा 10 की विद्यार्थी अमन यादव, कक्षा 11 के करन चौरसिया, शाहिद वारसी, दीपक यादव, प्राची पाठक, सृष्टि यादव, अमित शर्मा, अमन यादव, आदित्य यादव, आनंद यादव, शिप्रा पटेल आदि ने भी संसद से क्षेत्रीय मुद्दों पर कई सवाल किए। अंत में प्रधानाचार्य मोहम्मद हसीब और प्रबंधक मोहम्मद शबीब ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन

इस दौरान आनंद मिश्रा, संजय यादव, रामानुज मिश्रा, निखिल उपाध्याय, दीपाली जायसवाल, प्रखर वास्तेय, पूजा विश्वकर्मा, प्रशांत यादव, मणिचंद्र वर्मा, बबलू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें