प्रबंध कमेटी ने माफ किया तीन माह का शुल्क
तमकुहीरोड। आरपी शाही मेमोरियल लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल की प्रबंध कमेटी ने कोरोना के संक्रमण काल में राहत के लिए तीन महीने का शुल्क माफ करने की घोषणा की है। अभिभावकों ने प्रबंध कमेटी का आभार जताया है।
मार्च से ही विद्यालय बंद हैं। फिर भी अभिभावक शुल्क को लेकर परेशान थे। स्कूल की प्रबंध कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से स्कूल बंदी के दौरान का शुल्क न लेने का निर्णय लिया गया। प्रबंधक रणवीर प्रताप शाही ने बताया कि विद्यालय के सभी छात्रों का अप्रैल, मई और जून तीन माह का शुल्क माफ करने की घोषणा कर दी गई है। संतोष शर्मा, सुभाष जायसवाल, अनिल वर्मा, अजय गुप्ता, मनोज कुमार सहित अन्य अभिभावकों ने आभार जताया है।