फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नियुक्त पर्यवेक्षक की गैरमौजूदगी से प्रबंध समिति के चुनाव में फंसा पेंच

Mon, 16 Oct 2023 12:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- गहमागहमी की सूचना पर पहुंचे एसडीएम व सीओ ने समाझा-बुझाकर कराया शांत
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
पकवा इनार। बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर के प्रबंध समिति के पदाधिकारियों के चुनाव के मामले में रविवार को नियुक्त पर्यवेक्षक के मौजूद न होने से पेंच फंस गया। हालांकि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रबंधक व आठ कार्य समिति सदस्य के चुनाव की सभी औपचारिकताएं पूरी की गई। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। लेकिन पर्यवेक्षक के न आने से काॅलेज में गहमागहमी माहौल रहा। कॉलेज का माहौल तनावपूर्ण होने की जानकारी पर पहुंचे कसया एसडीएम और सीओ ने दोनों पक्ष के लोगों को शांत कराया।
बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर के एक कमरे में चुनाव अधिकारी जगदीश पांडेय की अगुवाई में प्रबंध समिति के पदाधिकारियों की चुनाव प्रक्रिया पूरी की जा रही थी। चुनाव प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही थी। लेकिन डीआईओएस की तरफ से तैनात पर्यवेक्षक राजीव मल्ल नहीं पहुंचे। इसके बाद काॅलेज प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष डाॅ. कृष्ण प्रताप सिंह सहित तीन सदस्यों ने आपत्ति जताई। जानकारी होने पर एसडीएम योगेश्वर सिंह, सीओ कुंदन सिंह, नायाब तहसीलदार शैलेष सिंह आदि काॅलेज पहुंचे। वहां प्रबंधक ओमप्रकाश दूबे और उपाध्यक्ष डाॅ. कृष्ण प्रताप सिंह से जानकारी ली। उपाध्यक्ष ने एसडीएम से कहा कि पर्यवेक्षक की गैरमौजूदगी में चुनाव नहीं हो सकता है। इसे स्थगित किया जाए। इसके लिए दूसरी तारीख तय किया जाए। प्रबंधक ने कहा कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व प्रबंधक समेत आठ कार्य समिति सदस्यों का चुनाव हुआ है। तीन पदाधिकारियों ने नियुक्त पर्यवेक्षक के गैरमौजूदगी पर आपत्ति जताई है। जबकि सदस्यों के सहमति पर पर्यवेक्षक के रूप में सेवानिवृत्त जिला जज उपेंद्र भूषण मिश्र को बैठाया गया था। नियुक्त पर्यवेक्षक मौके पर नहीं आए थे। इस लिए परिणाम घोषित नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


000000

अभी डीआईओएस के यहां हूं। अभी कुछ कहने में असमर्थ हूं। स्थिति पर कुछ स्पष्ट नहीं है।

- उमेश उपाध्याय, प्रधानाचार्य बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर।

0000000
काॅलेज प्रबंध समिति चुनाव की प्रक्रिया में मेरी मौजूदगी जरूरी नहीं है। प्रबंध समिति चुनाव के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक नहीं आए थे। स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के चलते पर्यवेक्षक लखनऊ हैं। वह अनुपस्थित थे। इस वजह से प्रबंध समिति का चुनाव संपन्न नहीं हो सका है।

- रविंद्र सिंह, डीआईओएस, कुशीनगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें