फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: महाराजा अग्रसेन के बताए रास्ते पर चलने का लिया संकल्प

Mon, 16 Oct 2023 12:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
महाराजा अग्रसेन चौक पर महाराजा अग्रसेन की जयंती मनाते मारवाड़ी युवा मंच तथा मारवाड़ी युवा मंच च
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। मारवाड़ी युवा मंच व मारवाड़ी युवा मंच चेतना महिला शाखा की अगुवाई में रविवार को मारवाड़ी समाज के लोगों ने अग्रसेन जंयती मनाई। इसमें नगर के महाराजा अग्रसेन चौक स्थित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा का माल्यार्पण कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के वंशज सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पित रहते हैं। संगठन के अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने बताया कि महाराजा अग्रसेन समानता के प्रति प्रतिबद्धता और भेदभाव के प्रति दृढ़ प्रतिरोध के लिए जाने जाते थे। उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना ही उनकी सबसे बड़ी पूजा होगी। जयंती कार्यक्रम को चेतना महिला शाखा की अध्यक्षा मीनू जिंदल, दीप नारायण अग्रवाल, प्रदीप चहाड़िया, सांवर गोयल, जगदंबा अग्रवाल, प्रदीप लोहिया, निरंजन सर्राफ, ईश्वर देवरालिया, उमाशंकर बगड़िया, राजेश अग्रवाल, बिहारी बगड़िया, नरेंद्र अग्रवाल आदि ने संबोधित किया। इस दौरान राधारमन गाडिया, सत्यनारायण अग्रवाल, महावीर अग्रवाल, राजेंद्र बंका, अंशुमान बंका, जुगल किशोर अग्रवाल, मामनचंद्र अग्रवाल, संजय मारुति, राजेश अग्रवाल, गौरव कनोडिया, रश्मि टिबड़ेवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें