फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड्डू तीन साल बाद निकला फिरोज: धोखे से की शादी, धर्म परिवर्तन के लिए किया प्रताड़ित; मारा-पीटा और कैद में रखा

Sat, 29 Mar 2025 10:46 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, तमकुहीराज (कुशीनगर)

सार

- सेवरही क्षेत्र की युवती की तहरीर पर तमकुहीराज के आरोपी पर केस दर्ज
- धर्मांतरण के लिए मारपीट और कैद करके रखने का आरोपी
विज्ञापन
युवती को धोखा देकर की शादी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के कुशीनगर स्थित सेवरही थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने तमकुहीराज क्षेत्र के एक युवक पर धर्म छिपाकर शादी करने और फिर धर्म परिवर्तन के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। शनिवार को तमकुहीराज थाने की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

हिंदू-रीति रिवाज से की शादी
सेवरही थानाक्षेत्र की युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि करीब तीन वर्ष पहले तमकुहीराज थानाक्षेत्र के युवक से उसका संपर्क हुआ। युवक ने अपना नाम गुड्डू बताते हुए नजदीकियां बढ़ाईं। कुछ दिन बाद गुड्डू ने हिंदू-रीति रिवाज से युवती से शादी कर ली। बाद में युवती को पता चला कि युवक का असली नाम फिरोज है। 

फिरोज बना रहा धर्मपरिवर्तन का दबाव
युवती ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि बाद में फिरोज उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। इन्कार करने पर वह उसे प्रताड़ित करने लगा और एक कमरे में कैद कर रखा था।
 

चाभी बाहर रखकर भूला फिरोज
15 मार्च को आरोपी कमरे की चाभी बाहर रखकर कहीं गया हुआ था। इस दौरान गांव की एक लड़की की मदद से पीड़िता वहां से निकल भागी और महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा क्षेत्र में स्थित अपनी मौसी के घर पहुंची और आपबीती बताई। शनिवर को परिजनों के साथ तमकुहीराज थाने जाकर युवती ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। 
विज्ञापन

फिरोज पर केस दर्ज
इंस्पेक्टर तमकुहीराज अमित शर्मा ने आरोपी फिरोज उर्फ गुड्डू को पकड़ लिया गया है, उससे पूछताछ की जा रही है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर उसके खिलाफ धर्म छिपाकर शादी करने, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और मारपीट करने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें