फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दिल्ली में सीढ़ियों से गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मथौली। दिल्ली में सीढ़ियों से गिरकर कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मठिया उर्फ अकटहां गांव निवासी 38 वर्षीय विजय साहनी की मौत हो गई। शनिवार सुबह कमरे के दरवाजे के नीचे से खून बाहर निकलता देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो विजय मृत मिले। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को घटना की जानकारी दी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, विजय साहनी 11 अक्तूबर को रोजी-रोटी की तलाश में दिल्ली गए थे। वहां वह एक साइकिल कंपनी में काम करते थे। बताया गया कि शुक्रवार देर रात कमरे पर सीढ़ियों से चढ़ते समय उनका पैर फिसल गया, जिससे वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। शनिवार सुबह कमरे के दरवाजे के नीचे से खून निकलता देख आसपास के लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खुलवाया तो विजय मृत अवस्था में मिले।
विजय की मौत की सूचना मिलते ही पत्नी रूखी देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वह बार-बार अचेत हो जा रही थीं। विजय अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। उनकी बड़ी बेटी अनन्या पांच वर्ष की है, जबकि बेटा आर्यन तीन वर्ष और सबसे छोटा बेटा अंकुश महज नौ माह का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें