फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Mon, 14 Apr 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। गोरखपुर-कप्तानगंज रेल मार्ग पर रविवार को खुरहुरिया रेलवे क्रासिंग ढाला के पास ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिहार के गोपालगंज जिले के थाना थावे के गांव गवान्दारी फकीराना निवासी अक्षय कुमार (37) गोरखपुर में मजदूरी करता था। वह रविवार को गोरखपुर से मुजफ्फरपुर को जाने वाली सप्तक्रांति एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया। यह हादसा अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव खुरहुरिया स्थित रेलवे क्रासिंग ढाला के पास हुआ। सुबह करीब 4:30 बजे उसका शव ट्रेन में फंसकर करीब 50 मीटर दूर चला गया। जिससे शरीर पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया था। शरीर के कुछ अंग गायब हो गए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें