फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रैवेल कंपनी के शाखा और सेल्स मैनेजर पर केस

Mon, 14 Apr 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। न्यायिक मजिस्ट्रेट कसया के न्यायालय के आदेश पर एक टूर्स एंड ट्रैवेल कंपनी के ब्रांच और सेल्स मैनेजर पर कसया पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। कसया नगर के वार्ड नंबर 12 वीर अब्दुल हमीद नगर निवासी मोहम्मद अजहर ने आरोप लगाया है कि मेरी दुकान पर एक निजी टूर्स एंड ट्रैवेल्स कंपनी के ब्रांच मैनेजर इमरान अहमद और सेल्स मैनेजर पीयूष पांडेय ने मुझे वीजा और टिकट बेचने के लिए प्रलोभन दिया। दुकानदार के द्वारा एक महीने तक वीजा और टिकट बेचा गया। समय-समय पर भुगतान भी कंपनी को भेज दिया गया। उसके बाद काम बंद करने पर उन लोगों ने 18 लाख रुपये का अतिरिक्त फर्जी बिल भेजकर पैसा लेने का दबाव बनाते हुए बार-बार पीड़ित को प्रताड़ित करने लगे। दुकान बंद कराने की धमकी भी दी जाने लगी। पीड़ित ने कसया न्यायालय में वाद दाखिल कर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें