फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: युवक ने फंदे से लटककर की आत्महत्या, मारपीट से था आहत

Wed, 03 May 2023 12:08 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।

सार

ग्रामीणों की माने तो युवती के परिवार के साथ पहुंचे गांव के कुछ लोगों ने विकास और उसकी भाभी को घर में घुसकर मारा पीटा। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि उसी से आहत होकर उसने घर के टिनशेड के कुंडे से लटककर आत्महत्या कर ली। रात को ही पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
घर पर जुटीं पड़ोस की महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सेखुई में मंगलवार की रात एक युवक ने घर में ही अपने गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस शव को कब्जे लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस गांव के अवधेश प्रसाद का 27 वर्षीय पुत्र विकास प्रसाद का बगल के गांव की एक युवती से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक सप्ताह पहले वह जेल से छूटकर आया था। वह दो साल से जेल में बंद था।

इसे भी पढ़ें: पति-पत्नी के विवाद को सुलझाने बैठी थी पंचायत, उधर महिला ने लगा ली फांसी
विज्ञापन


इसकी जानकारी होने पर युवती उसके घर पहुंचकर शादी करने की बात पर अड़ गई। घर पर सिर्फ वह और उसकी भाभी थीं, इसलिए कोई निष्कर्ष नहीं निकल पा रहा था। युवती के पिता को मामले की जानकारी हुई तो वह भी पहुंचे और युवक के पिता अवधेश जो अपनी रिश्तेदारी बगहां में सपरिवार गए थे, उनसे बात की।

बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के माता-पिता के आने के बाद अगले दिन मंदिर में शादी करने के लिए सहमत हुए थे। ग्रामीणों की माने तो युवती के परिवार के साथ पहुंचे गांव के कुछ लोगों ने विकास और उसकी भाभी को घर में घुसकर मारा पीटा।
विज्ञापन


ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि उसी से आहत होकर उसने घर के टिनशेड के कुंडे से लटककर आत्महत्या कर ली। रात को ही पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें