फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विवािहता के साथ पकड़े गए युवक की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरा बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना के एक गांव के समीप बृहस्पतिवार आधी रात एक विवाहिता और युवक आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए। गांव के लोगों ने युवक को बिजली के खंभे से बांधकर पीटा। मामला पुलिस के संज्ञान में आया है।
विज्ञापन

पकड़ी गई महिला तीन बच्चों की मां है। उसका पति रोजगार के सिलसिले में घर से दूर रहता है। गांव में चर्चा है कि दोनों के बीच पहले से ही संबंध थे। बृहस्पतिवार रात महिला घर से निकली तो किसी ने उसका पीछा किया। युवक गन्ने के खेत में पहले से इंतजार कर रहा था। पीछा करने वाले ने गांव लौटकर अन्य लोगों को सूचना दी। महिला के ससुर भी मौके पर पहुंचे। महिला तो छिप-छिपाकर निकल गई लेकिन युवक पकड़ा गया। युवक की हरकतों से नाराज लोगों ने उसकी पिटाई की और उसे रस्सी से बांध दिया।
किसी ने 112 नंबर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन गांव के लोग युवक को छोड़ने पर राजी नहीं हुए। पुलिस ने युवक का नेबुआ नौरंगिया सीएचसी में उसका प्राथमिक उपचार कराया। थानाध्यक्ष संजय दुबे ने बताया कि युवक और महिला के ससुर दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है।्
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें