फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तरयासुजान की किशोरी को झारखंड ले जाकर शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड के जामताड़ा का रहने वाला है आरोपी युवक, पुलिस ने जामताड़ा से दो माह बाद किशोरी को किया बरामद
विज्ञापन

तरयासुजान। तरयासुजान की एक किशोरी की फेसबुक के जरिये झारखंड के जामताड़ा के युवक से दोस्ती हो गई। करीब दो माह पूर्व युवक कुशीनगर आया और किशोरी को साथ लेकर चला गया। पुलिस ने झारखंड से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी के बयान के आधार पर दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट व अपहरण की धारा प्राथमिकी में बढ़ा दी है। सोमवार को उसे जेल भिजवा दिया गया।

तरयासुजान थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी से करीब तीन माह पूर्व फेसबुक से झारखंड के जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के पूर्णानगर निवासी मुकेश राय से संपर्क किया। करीब एक माह तक युवक किशोरी से बात किया और अपने प्यार के जाल में फंसा लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक दो माह पूर्व तरयासुजान पहुंचा और किशोरी को भगा ले गया। किशोरी के परिजन ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस किशोरी के मोबाइल के जरिये पता लगाने में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरुआती एक माह तक आरोपी युवक व किशोरी का लोकेशन बदलता रहा। इधर करीब 20 दिन से जामताड़ा में लोकेशन मिल रहा था। पुलिस टीम ने जामताड़ा से किशोरी को ढूंढ निकाला और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर साथ लाई। किशोरी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसका यौन उत्पीड़न किया। कसाया थानाध्यक्ष नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव ने बताया कि किशोरी के बयान के आधार पर धाराएं बढ़ाई गई हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, वहां जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें