फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क हादसे में मामा-भांजे की मौत

Mon, 20 Jan 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। बाजार से घर जा रहे बाइक सवार मामा-भांजे को गांव के चौराहा पर तेज रफ्तार कार ने रविवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज हुई कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और मामा-भांजे की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। भांजा गोरखपुर जिले के चौरीचौरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है, रविवार को सुबह अपनी मां को लेकर ननिहाल आया था।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के इंदरपुर गांव निवासी बीरेंद्र सिंह (55) की बहन लीलावती देवी की शादी गोरखपुर के चौरीचौरा थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी त्रिभुवन सिंह से हुई है। बेटा ओंकार सिंह (25) अपनी मां लीलावती को लेकर रविवार को सुबह ननिहाल आया। इसके ननिहाल में किसी की तबीयत खराब थी।
विज्ञापन

शाम करीब पांच बजे ओंकार अपने मामा बीरेंद्र को बाइक से लेकर इंदरपुर बाजार में सामान खरीदने आया। सामान खरीदने के बाद दोनों लौट रहे थे। अभी दोनों गांव के पास पहुंचे थे कि कप्तानगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज हुई कि बाइक सवार कुछ दूरी पर जाकर गिर गए और कार का अगला हिस्सा व बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे के बाद मौके पर लोग पहुंच गए और बाइक सवार घायलों को किनारे किया, लेकिन दोनों की मौके पर मौत हो गई थी। अंधेरे का लाभ उठाकर कार चालक मौके से फरार हो गया। इसकी खबर मिलते ही घर वालों में चीख पुकार-मच गई।
बोदरवार चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार ने बताया कि दोनों शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है। क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें