फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 जनवरी तक 18 वर्ष उम्र के युवाओं काे मतदाता बनाएं : मंडलायुक्त

Sun, 10 Nov 2024 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुकरौली। मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार को मंडलायुक्त अनिल ढींगड़ा ने बीआरसी परिसर स्थित संविलयन विद्यालय में विशेष मतदाता पुनरीक्षण का जायजा लिया। इस दौरान अभियान में कर्मियों को शासन के गाइडलाइन के तहत कार्य करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई होगी। बूथ संख्या 171, 172 व 173 की जांच करते हुए मौजूद बीएलओ को एक जनवरी 2025 को 18 वर्ष आयु पूरा करने वाले युवाओं का नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए उन्हें जागरूक करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम बूथों पर 9, 10 व 23 और 28 नवंबर को होना है। इसमें मतदाता अपने नाम की जांच करने के साथ ही नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन करवा सकेंगे। इन दिवसों पर बूथों पर सहायता के लिए अधिकारी उपलब्ध रहेंगे। मतदाता अपना नाम जुड़वाने या संशोधन के लिए वोटर हेल्पलाइन का भी उपयोग कर सकते हैं।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी कुशीनगर वैभव मिश्र, एसडीएम हाटा प्रभाकर सिंह, तहसीलदार नरेंद्रराम, बीईओ जया राय, राजस्व निरीक्षक राजेंद्र यादव, प्रद्युम्न राव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें