पकवा इनार। वन महोत्सव के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुशीनगर परिसर में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष किरन जायसवाल व सभासद केशव सिंह ने पौधरोपण किया। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि इस बार पौधरोपण जन आंदोलन में सभी लोग एक पौध रोपण करें । जिससे ग्लोबल वार्मिंग को कम किया सके। इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी जयंत कुमार सिंह राना समेत गण्यमान्य लोग मौजूद थे।