रामकोला। ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को आयोजित कार्यशाला में लोगों को जल संचयन के प्रति जागरूक किया गया।
बीडीओ विजय कुमार सिंह ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का दोहन करने से उसका क्षरण हो रहा है। पानी जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण प्राकृतिक संसाधन है। इसका समय पर संचयन नहीं हुआ तो आने वाली पीढ़ी को पानी के लिए तरसना पड़ेगा। राज्य प्रशिक्षक राम प्रकाश त्रिवेदी, गिरिजा शंकर साहनी आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान विकास विश्वकर्मा, निखिल,मंजू देवी आशुतोष आर्य, संदीप पांडेय, पंकज उपाध्याय आदि मौजूद रहे। संवाद