फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक स्पॉट पर कराएं सुरक्षा के इंतजाम : डीएम

Sat, 29 Jun 2024 04:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को डीएम की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति एवं जिला विद्यालय परिवहन यान सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें ब्लैक स्पॉट को चिह्नित कर वहां सुरक्षा के इंतजाम करने और अनफिट वाहनों पर कार्रवाई के लिए निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

बैठक में एनएचएआई के सहायक अभियंता ने बताया कि जिले की सड़कों पर प्रतिदिन पेट्रोलिंग की जा रही है। सड़क पर अवैध रूप से खड़े वाहनों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की कार्रवाई की जा रही है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारी ने बताया कि कोईंदी बुजुर्ग, मंदिर मार्ग एवं विभिन्न दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा संबंधी इंतजाम किए जा रहे हैं। परिवहन विभाग ने बसों का फिटनेस, प्रदूषण, वाईपर, इंडिकेटर, बैक लाइट, हेडलाइट, खिड़की और दरवाजों की जांच के बारे में बताते हुए वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने और बिना हेलमेट के वाहन चलाना वालों पर हुई अब तक के कार्रवाई के बारे में जानकारी दी।डीएम उमेश मिश्र ने कहा कि जिले के सभी ब्लैक स्पॉट्स का सर्वे करा कर वहां सुरक्षा के सभी जरूरी इंतजाम करें। विद्यालय वाहनों की जांच करें। बिना फिटनेस के सड़क पर चलने वाले वाहनों पर कार्रवाई करें।
इस दौरान पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता मृत्युंजय कुमार झा, एआरटीओ मोहम्मद अजीम, डॉ. आरडी कुशवाहा, सुरेंद्र बहादुर सिंह, सतीश कुमार सिंह, छोटेलाल सिंह, अवधेश कुमार गुप्ता, विजय कुमार राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें