फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मेजर अमिय त्रिपाठी की पुण्यतिथि मनाई

Mon, 26 May 2025 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुर्कपट्टी/उजारनाथ। क्षेत्र के भेजवा चंद्रौटा गांव में रविवार को शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी की 21वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौजूद लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पार्चन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

पूर्व सांसद राजेश उर्फ गुड्डू पांडेय ने कहा कि देश की रक्षा के लिए प्राणों का बलिदान देने वाले शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी को कृतज्ञ राष्ट्र के साथ गांव, नगर के लोग उनकी शहादत से प्रेरणा लेकर देश रक्षा के लिए तत्पर रहेंगे। कार्यक्रम को सेवानिवृत्त न्यायाधीश यूबी मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजन शुक्ला, फाजिलनगर चेयरमैन शत्रुमर्दन शाही, रुचिर पांडेय, सत्यम त्रिपाठी आदि ने संबोधित किया। संचालन दिवाकर मणि ने किया। सेवानिवृत्त आरटीओ अजय त्रिपाठी ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया।
इस दौरान अभय त्रिपाठी, सजंय मणि, केपी सिंह, शिवशंकर तिवारी, मनीष ओझा, प्रफुल राय, स्मृति त्रिपाठी, कंचन त्रिपाठी, विनीत कुमार बंटी, उदयभान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें