फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर में पुलिस मुठभेड़: किसान चौक फायरिंग का मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर मुठभेड़ में घायल, अवैध असलहा बरामद

Wed, 08 Apr 2026 11:11 AM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर

सार

एसपी केशव कुमार के निर्देशन में पुलिस टीमें क्षेत्र में संदिग्धों की निगरानी कर रही थीं। इसी दौरान हसनगंज-भिवरा मार्ग पर एक बाइक पर सवार दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देख बदमाशों ने बाइक तेज कर दी और घेराबंदी होते देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा।
विज्ञापन
मुठभेड़ करने वाली टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कप्तानगंज पुलिस, कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। हसनगंज-भिवरा रोड पर हुई पुलिस मुठभेड़ में एक शातिर हिस्ट्रीशीटर पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा।

विज्ञापन

एसपी केशव कुमार के निर्देशन में पुलिस टीमें क्षेत्र में संदिग्धों की निगरानी कर रही थीं। इसी दौरान हसनगंज-भिवरा मार्ग पर एक बाइक पर सवार दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देख बदमाशों ने बाइक तेज कर दी और घेराबंदी होते देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा।

पकड़े गए बदमाश की पहचान आदित्य साहनी (निवासी बभनौली, थाना कप्तानगंज) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आदित्य थाने का सूचीबद्ध हिस्ट्रीशीटर है और उस पर पूर्व में गुंडा एक्ट समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। वह हाल ही में किसान चौक के पास हुई फायरिंग की दो वारदातों में मुख्य अभियुक्त था और पुलिस को उसकी तलाश थी।
विज्ञापन

पुलिस ने उसके कब्जे से  एक 32 बोर की पिस्टल,एक खोखा और दो जिंदा कारतूस,एक बाइक व 1000 रुपये नकद बरामद किए हैं।
 
घायल बदमाश को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस फरार दूसरे अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।  पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें