फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मायके जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन

तरयासुजान। स्थानीय थानाक्षेत्र के जमसड़िया गांव की एक महिला की गोपालगंज जिले में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। महिला अपने मायके में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

जमसड़िया गांव निवासी वीरेंद्र पटेल बाइक से पत्नी भागीरथी देवी को लेकर ससुराल बिहार के कर्णपुरा गांव जा रहे थे। गोपालगंज के पास एनएच पर ट्रेलर की चपेट में आ गए। इस घटना में भागीरथी देवी ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गई। जबकि पति विरेंद्र बाइक सहित सड़क के किनारे गिरे। भागीरथी की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची गोपालगंज पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम शव का अंतिम संस्कार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें