फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कांग्रेस कमेटी के महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन

Mon, 06 May 2024 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर महिला प्रकोष्ठ ने प्रदर्शन कर कर्नाटक में महिलाओं के कथित यौन उत्पीड़न का विरोध किया। भाजपा प्रत्याशी प्रज्वल रेवन्ना की गिरफ्तारी व कठोर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

महिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से प्रदर्शन करते हुए महिला कार्यकर्ता अमिय चौक पहुंची। जिलाध्यक्ष वृंदा प्रजापति ने कहा कि कर्नाटक की बहू-बेटियां न्याय मांग रही हैं। वहां के उम्मीदवार प्रज्वल रेवन्ना के लिए प्रधानमंत्री वोट मांग रहे हैं। रेवन्ना जर्मनी में जाकर छिपा है। उसकी अविलंब गिरफ्तारी की जाए। कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी महिलाओं का सम्मान करती हैं। इस दौरान उपाध्यक्ष सीमा भारती, रिंकू देवी, हुस्नतारा, पूनम शर्मा, गुड्डी शर्मा, गुलशन खान, प्रभावती देवी, प्रेम लता देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें