पकड़ियार बाजार। क्षेत्र के नौरंगिया के इंटर कॉलेज परिसर में रविवार को पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन की बैठक हुई। इसमें जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि गोरखपुर मंडल सचिव डॉ. फिरोज खान ने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकता से ही संगठन मजबूत होता है। इसलिए पत्रकारों को एकता के सूत्र में बंधकर आगे बढ़ना चाहिए। इसके बाद मनीष मिश्रा, एसएन शुक्ला, प्रमोद गौड़, राकेश गौड़ को जिले का संरक्षक चुना गया। इसके अलावा महेंद्र पांडेय को जिला प्रभारी मनोनीत कर ललित पांडेय को खड्डा तहसील अध्यक्ष पद के लिए नाम प्रस्तावित किया गया।