फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज ने कुशीनगर को हराया

Mon, 20 Feb 2017 12:51 AM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
क्रिकेट प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लीलावती देवी स्टेडियम में चल रहे तथागत कप क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवें दिन रविवार को पहला क्वार्टर फाइनल मैच महराजगंज और कुशीनगर की टीम के बीच खेला गया। यह मैच महराजगंज की टीम ने 98 रन से जीत लिया।
विज्ञापन

क्वार्टर फाइनल मैच के मुख्य अतिथि राजेश मणि त्रिपाठी ने औपचारिक उद्घाटन के बाद खिलाड़ियों से मिलकर उनका उत्साह बढ़ाया। आयोजक मंडल की ओर से स्टेडियम में पौधरोपण भी कराया गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लेते हुए महराजगंज की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 9 विकेट खोकर 211 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। गोलू ने 14 गेंद पर 45 रन बनाए। जवाब में उतरी कुशीनगर की टीम 113 रन बनाकर ही सिमट गई। महराजगंज के खिलाड़ी गोलू ने तीन विकेट भी लिया। इन्हें मैन आफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

इस दौरान जगमोहन, अजय, रामेश्वर, विजय, अरुण सिंह, राकेश मणि त्रिपाठी, अजय सिंह, अंबिकेश त्रिपाठी, अमित यादव, अभिषेक, सचिन पाठक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें